भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर को मिली आतंकी धमकी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा सांसद (East Delhi BJP MP) और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Former Cricketer Gautam Gambhir) को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी (death threats) मिली है।

मामले में डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान (DCP central Shweta Chauhan) ने कहा कि जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मामले में डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि गौतम गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी आतंकी संगठन आईएसआईएस कश्मीर की ओर से मिली है। इसके बाद से गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा और पुख्ता की गई है।

advertisement at ghamasaana