आबकारी नीति को लेकर भाजपाइयों ने लगाया जाम, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

bjp agitation

नई दिल्ली। आबकारी नीति के विरोध में बीजेपी ने सड़क जामकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क पर जाम लगाने से अक्षरधाम मोड़ से लेकर लक्ष्मीनगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम मे यह एनएच 9 पर लाखों वाहन गुजरते है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह सड़क पर लेट गए। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क अक्षरधाम मोड़ से लेकर लक्ष्मीनगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को डिटेन कर थाने ले आई।

वहीं जनता का कहना है कि इस हड़ताल से हमें काफी परेशानी हो रही है। हमें ऑफिस जाने में भी लेट हो रही है और ऐसे ही करोना के चलते ऑफिस में काम कम हो रहे हैं। ऐसे में चक्का जाम करने से काफी समस्या हो रही है।

advertisement at ghamasaana