नई दिल्ली। विधानसभा में कश्मीरी हिंदू पंडितों का अपमान करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पूरी दिल्ली के 272 वार्ड में विरोध प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी मे पूर्वी जिले के लक्ष्मी नगर विधानसभा में लगने वाली पूर्वी दिल्ली शकरपुर में भी विशाल प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में पिछले दिनों सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा द्वारा द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के जवाब में कहा कि आखिर फिल्म को टैक्स फ्री कराने की क्या जरूरत है,फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को कहकर फिल्म को यूट्यूब पर डाल दें, सबही लोग फिल्म देख लेंगे।
भाजपा तब से ही लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का विरोध कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने कहीं न कहीं इस ढंग से कश्मीरी पंडितों का अपमान किया है । जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. और अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया ।

