लव जेहाद : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मान्तरण कराया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पहले पीड़िता के घर पर खुद को हिंदू बता कर किराये पर रहा। यहां पर उसने पीड़िता का नहाते हुए अश्लील वीडिया बनाया। उसके बाद उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने दुष्कर्म का भी वीडियो बनाया। उसके बाद पीड़िता को दिल्ली बुला कर जबरन मतांतरण कराया। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद पीड़िता से जबरन निकाह किया, उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाया गया।धमकी देकर आठ लाख रुपये हड़पे।

बुराड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी बुराड़ी निवासी दिनेश राणा उर्फ इनाम अली उर्फ दानिश राणा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र समेत कई धाराओं में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है। अभी तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की ओर से पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

पीड़िता मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इनकी ससुराल भी वहीं पर है। पीड़िता ने बताया कि उनके ससुराल के मकान में 2005 से कैसर नामक शख्स किराये पर रहता था। वह सर्दियों में कंबल बेचने का काम करता था। उसके साथ ही कई जानकार लोग भी रहते थे। फरवरी 2017 में पीड़िता के पति की मौत हो गई। इसके बाद कैसर अपने साथ दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा उर्फ इनाम को लेकर किराये पर रहने आया। दानिश ने खुद को दिनेश राणा और हिंदू होना बताया।

आरोप है कि दिसंबर 2019 नहाते समय दिनेश ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद वह उसी फोटो को वायरल कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठना शुरू कर दिया। वर्ष 2019 से 2020 के बीच आरोपित ने पीड़िता से करीब 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद वर्ष 2020 में आरोपित ने पीड़िता को डरा धमकाकर बिलासपुर के होटल में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया।पैसे के साथ शारीरिक शोषणइस वीडियो से वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के साथ ही शारीरिक शोषण भी करने लगा।

आरोपी ने अप्रैल 2021 तक पीड़िता से करीब 8.50 लाख रुपये और सात लाख रुपये के गहने हड़पे। तीन अप्रैल 2021 को आरोपित ने पीड़िता को दिल्ली बुलाया। पीड़िता अपनी घरेलू सहायिका के साथ दिल्ली आ गई। यहां पर आरोपित ने घरेलू सहायिका को छत्तीसगढ़ भेज दिया। इसके बाद आरोपित पीड़िता को दिल्ली में अलग-अलग मकानों में रखता रहा। इस दौरान पीड़िता को आरोपित के मुस्लिम होने का पता चला। दो बच्चों का पिता है।

वह मई 2021 मे पीड़िता को बुराड़ी स्थित अपने घर ले गया, वहां उसे पता चला कि दिनेश उर्फ इनाम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 15 जून, 2021 को उसने पीड़िता से जबरन निकाह किया। इसमें कई लोग शामिल हुए। इसके बाद पीड़िता को जबरन गोमांस खिलाया गया। पीड़िता को पूजा-पाठ के लिए मना किया जाने लगा। 18 अक्टूबर को इनाम व उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने के मन बनाया।आरोपित का पूरा परिवार कर रहा था प्रताड़ित पीड़िता के वकील राकेश कौशिक ने बताया कि आरोपित का पूरा परिवार पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। कई लोगों ने उसका मतांतरण करने का दबाव बनाया। निकाह करते समय मुसलमान बनाने के लिए जबरन उसे गोमांस भी खिलाया गया।

advertisement at ghamasaana