UP News Today मेरठ में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो घायल

meerut murder news

मेरठ। UP News Today पांचली खुर्द में रंजिश की आग में जलते रिंकू ने शुक्रवार देर रात पांचली खुर्द गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में एक युवक इमरान की मौत हो गई। जबकि उसके भाई सलमान और रिश्तेदार जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश तेज कर दी है।

रिंकू पुत्र रामे का गांव के ही कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें रिंकू पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाए लेकिन वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने बदला लेने की योजना बना ली।

शुक्रवार को रिंकू ने गांव में फायरिंग कर सनसनी फैला दी थीए लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। शनिवार रात करीब 11.30 बजे उसने इमरान को बातचीत के बहाने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान रिंकू ने इमरान पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने इमरान के भाई सलमान और रिश्तेदार जावेद पर भी गोली चला दी। दोनों को सीने में गोली लगीए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी देहात को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस हत्यारोपी रिंकू की तलाश में जुटी हैए और गांव में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। UP News Today

advertisement at ghamasaana