बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बने

देहरादून। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोमवार सुबह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सीएम आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और बुके दिया।अक्षय कुमार मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति भी भेंट की।

इससे पहले भी फ़िल्मी सितारों को अलग अलग राज्यों के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

advertisement at ghamasaana