बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने यूट्यूबर के खिलाफ किया मुकदमा, यह रही वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। स्वरा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में भी आ जाती है। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया जाता है।

अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग, अभद्र टिप्पणी और हैशटैग से परेशान होकर एक यूट्यूब इंफ्लूएंसर के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने यूट्यूबर एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

advertisement at ghamasaana