Bulandshahar news : पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश भूदेव, कई मामलोें में था वांछित

bulandshahar news_ghamasaana

बुलंदशहर। पुलिस के हाथ शुक्रवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई दिनों से क्ष्ेात्र में आतंक का पर्याय बने इनामी बदमाश भूदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भूदेव आधा दर्जन मामलों में वांछित चल था ।

इंस्पेक्टर टूण्डला प्रदीप कुमार सिंह को मुखबिर ने बदमाश के गांव मोहम्मदाबाद के निकट खड़े होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भूदेव उर्फ काका निवासी गांव लुखतिया थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ बताया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने थाना टूण्डला के गांव जरौली कलां मोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का नाम समीर निवासी जाटवपुरी फिरोजाबाद बताया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 10.10 हजार का इनाम घोषित था। इन पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के द्वारा लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। यह पुलिस को चकमा देकर बच निकलते थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। इन दोनों बदमाशों के पकड़े जाने के बाद काफी हद तक चोरी और छिनैतीए व लूट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

advertisement at ghamasaana