बुलंदशहर : सात विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 65 प्रत्याशी, 26.24 लाख मतदाता करेंगे फैसला

बुलंदशहर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। 26.24 लाख मतदाता 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान करना हर मतदाता की जिम्मेदारी है। अगर इस बार चूके तो अगले पांच साल तक पछताना पड़ सकता है।

issues missing from election

कोविड महामारी के बीच होने वाले चुनाव में लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। टीम के कर्मचारी पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले प्रत्येक मतदाता के हाथ सैनिटाइज कराएंगे, इसके बाद ही उन्हें ईवीएम का बटन दबाने के लिए आगे भेजा जाएगा।

मतदान से पहले चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब 97 हजार मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और संशोधित करने का कार्य किया गया था। जिसके बाद संशोधित मतदाता सूची जारी की गई थी।

पिंक बूथों पर तैनात रहेंगी महिला कर्मचारी
महिला मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों में एक-एक पिंक बूथ तैयार किया गया है। इन बूथों पर तैनात सभी कर्मचारी महिला होंगी और महिलाओं को मतदान के फायदे भी बताए जाएंगे।

विधानसभा सीट मतदान केंद्र पोलिंग बूथ
सिकंदराबाद 229 472
बुलंदशहर 192 457
स्याना 216 438
अनूपशहर 215 450
डिबाई 202 415
शिकारपुर 228 396
खुर्जा 233 442
कुल 1515 3070

विस क्षेत्र का नाम प्रत्याशी
सिकंदराबाद 11
बुलंदशहर 11
स्याना 08
अनूपशहर 11
डिबाई 07
शिकारपुर 09
खुर्जा 08
कुल 65

विधानसभा सीटवार मतदाता
सिकंदराबाद 397609
बुलंदशहर 398260
स्याना 384805
अनूपशहर 377128
डिबाई 347252
शिकारपुर 332291
खुर्जा 387328

मतदाताओं के आंकड़े
कुल मतदाता – 2624763
पुरुष मतदाता – 1383491
महिला मतदाता – 1241137
ट्रांसजेंडर – 135
कुल मतदान केंद्र – 1515
कुल पोलिंग बूथ – 3070

advertisement at ghamasaana