
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी ने कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमंे उनको काफी अनियमितताएं मिली। इससे नाराज सीडीओ इसे संचालित करने वाली संस्था को ब्लैक लिस्टेड करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने साबरपुर में संचालित कौशल विकास केंद्र की महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। वहां संस्था का कोई अलग से सिक्योरटी गार्ड नही था, बल्कि 200 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय के सिक्योरटी गार्ड से महिला छात्रावास की सुरक्षा कराई जा रही है।
रसोई घर के कमरे में बहुत गंदगी थी। बर्तन जिस स्थान पर साफ किया जाता उस जगह भी बहुत ही गंदगी एव जलभराव की स्थिति में पाया गया गई। रसोई में लगभग 27 प्रशिक्षणार्थियों के लिए मौके पर तीन किलो आटा गूथा गया था। लगभग चार से पांच किलो चावल पकाये जाने की तैयारी चल रही थी एवं तीन किलो आलू व दो किलो टमाटर तथा अरहर की दाल रात्रि भोज के लिए तैयार किया जा रहा था। केन्द्र के परिसर में रोड कच्ची व जलभराव युक्त पायी गयी जिससे आवागमन में प्रशिक्षणार्थियों को बहुत दिक्तत का सामना करना पड़ा रहा है।
इसी तरह केन्द्र पर मिशन के आवासीय मानकों के सापेक्ष व्यवस्थाओं में कई कमियां देखने को मिली हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था को कालीसूची में डालने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन व उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को संस्तुति पत्र मिशन मुख्यालय को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।