नई दिल्ली। संसद में बृहस्पतिवार को जो कुछ हुआ ऐसा शायद ही कभी देखा गया होगा। भीमराव अंबेडकर के नाम पर जो कुछ हुआ, उससे बाबा साहेब भी दुखी हुए होंगे। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के धक्के से भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। जिसमें उड़ीसा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मकर द्वार के पास ओडिशा से बालासोर से बीजेपी के सांसद प्रताप सारंगी को बीजेपी को सांसद घेरे हुए खड़े थे। सांरगी के सिर पर चोट लगी थी। बीजेपी सांसद रुमाल लगाकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। घायल सारंगी इसके लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे थे। बकौल सारंगी. राहुल गांधी ने पास खड़े एक सांसद को धक्का दिया। धक्का उनको भी लगा और वह नीचे गिर पड़े। बता दें कि प्रताप सारंगी के साथ.साथ बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत भी इस दौरान घायल हो गए और उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है l

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से जब सारंगी के आरोपों पर पूछा गया तो उन्होंने इस घटनाक्रम का दोष बीजेपी पर ही मढ़ा। राहुल ने कहा कि वह लोकसभा में जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी के सांसदों ने मुझसे धक्का.मुक्की की। यह लोकसभा का प्रवेश द्वार है और अंदर जाना हमारा अधिकार है।