देहरादून। अपणी सरकार पोर्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। इसमें 9 विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे। सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट से पांच विभागों की 32 सेवाएं ऑनलाइन थी। अब 72 सेवाएं आपणी सरकार में घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगी।
- हर नागरिक को डैशबोर्ड मिलेगा। उनकी शिकायत कहां तक पहुंची और कितनी कार्रवाई हुई।
- ऑनलाइन कैशलेस, फेसलेस, पेपरलेस प्लेटफार्म की सौगात
- रियल टाइम स्टेटस ट्रैकिंग और सर्टिफिकेट डाऊनलोड करने की सुविधा।
- प्रार्थना पत्र का समयबद्ध निपटारा होगा।
- उन्नति पोर्टल में राज्य सरकार की सभी योजनाओं की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
- इसमें निचले स्तर से लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक अपना अप्रूवल देंगे।
- फाइलें फटाफट आगे बढ़ेगी।
- उन्नति पोर्टल से विभागों में आपस में समन्वय आसान होगा।
- केंद्र में जिन योजनाओं के प्रस्ताव भेजे गए हैं। उनकी भी पूरी जानकारी आसान होगी।
अभी भी कई दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। जौलजीवी, डीडीहाट जैसी जगहों पर इन समस्याओं को दूर करना है। केंद्र सरकार से भी इस बारे में बात की गई है। देश की आजादी के बाद ये पहली ऐसी सरकार है, जिसमें जितनी भी योजनाएं हैं। देश के कोने कोने तक पहुंचने वाली योजनाएँ हैं। आयुष्मान भारत योजना से आज उत्तराखंड में 3.50 लाख लोग लाभ ले चुके हैं।
सीएम ने कहा आजादी के 70 साल बाद बीमारी का सुरक्षा कवच मिला है। पहले गरीब परिवार में कोई बुजुर्ग व्यक्ति बीमार हो जाता था तो 50 हजार बिल बनने के बाद वो बेटे को घर जाने को बोलने लगते थे। ऐसे लोगों के लिए ही आयुष्मान योजना आई। हम इंसुलीन से लेकर तमाम दवाइयों को फ्री करने जा रहे हैं। आज देश में वर्क कल्चर बदल गया है। पीएम मोदी 20 घन्टे काम करते हैं। पूरे देश को प्रेरणा मिलती है

