सीएम योगी ने मुलायम सिंह को दी बधाई, बोले- श्रीराम आपको दीर्घायु करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बधाई दी है।

मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

समाजवादी पार्टी ने भी बधाई दी है। सपा की तरफ से आये ट्वीट में कहा गया कि ‘आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’ मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वह आज 82 साल के हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में विधायक चुने गए थे। आपातकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव 19 महीने तक जेल में रहे थे।

पहली बार वह 1977 में राज्य मंत्री बनाये गए। 1980 में वह लोकदल के अध्यक्ष बने। 1985 के बाद मुलायम ने क्रांतिकारी मोर्चा बनाया।मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार यूपी के सीएम बने।

advertisement at ghamasaana