लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राज्य के प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए लेकिन कहीं कोई झगड़ा तक नहीं हुआ। दंगा-फसाद तो दूर की बात है।
दरअसल रामनवमी पर देश के अलग-अलग हिस्सों में शोभा यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान विवाद और बवाल की घटनाएं सामने आई थी। इन मामलों को लेकर कुछ विपक्षी दलों ने नाराजगी जाहिर की थी और सरकार पर ऐसे ही बवाल कराने का आरोप लगाया था।
इसके बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर हुए आयोजनों को लेकर अपना यह बयान दिया है। हालांकि सीएम योगी के दावे को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया अलग हैं। उनका कहना है कि सीएम योगी का दावा गलत है।

