लखनऊ। कानपुर हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि यदि ट्रैक्टर ट्राली या किसी और माल वाहक वाहन पर सवारी बैठाई तो दस हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा। इसके आदेश सभी जिलों में भेज दिए गए हैं।
गौरतलब है है कि शनिवार को कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 13 के करीब बच्चे शामिल थे। यह लोग चंडिका देवी मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे। इस ट्रैक्टर ट्राली मे करीब 50 लोग सवार थे। ट्रैक्टर की गति अधिक होने के कारण यह अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
इस घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया था । इसके मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया कि अब से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारी बैठाई तो भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आज से 10 दिन सधन अभियान चलाया जाए। इसके अलावा सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि यदि किसी मालवाहक वाहन जैसे ट्रैक्टर ट्राली, डाला, डंपर आदि में सवारी बैठाई तो सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कानपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

