कुट्टू का आटा खाने से 50 लोगों की हालत बिगड़ी

buckwheat flour

हरिद्वार। जिले में नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों को फ़ूड पॉयजिनिंग की शिकायत हुई दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार हरिकला, उत्तरी हरिद्वार के कनखल और ज्वालापुर के करीब 20 लोग उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। इनमें से 19 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि अभी एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, उसकी हालत भी सामान्य बताई जा रही है। प्रभारी मुख्य सीएमएस चंदन मिश्रा ने बताया कि बासी आटे के इस्तेमाल से दस्त की शिकायत हुई है। अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा देहरादून जिले में ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में भी कुट्टू का आ टे का इस्तेमाल करने से अलग-अलग परिवारों में 30 लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आननफानन बीमारों को हरिपुर कलां स्थित निजी अस्पताल और पीएचसी रायवाला में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदारों से कुट्टू के आटे के सप्लायर की जानकारी जुटा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि कुट्टू का आटा काफी भारी होता है इसे पचने में टाइम ज्यादा लगता है। क्योंकि लोग व्रत के दौरान खाली पेट होने के कारण इसका इस्तेमाल भी करते हैं जिस वजह से लोगों को उल्टी पेट दर्द जैसी दिक्कत हो जाती है। व्रत के दौरान कुट्टू का आटा इस्तेमाल करने के गर्मी में यह सावधानी बरतें कि इसको अधिक मात्रा में इस्तेमाल ना करें। इसके साथ अन्य चीजें भी प्रयोग करें। इसके अलावा आटे की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दें। अक्षर मिलावटी आटा होने के कारण भी परेशानी की वजह बन जाता है।

advertisement at ghamasaana