आज सपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद

सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद सोमवार को सपा का दामन थामने का निर्णय ले सकते हैं। इसलिए उन्होंने अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के सपा में जाने की अटकलों को सोमवार को विराम लग जाएगा। इमरान मसूद ने सोमवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है, जिसके बाद किस पार्टी में रहकर चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा करेंगे। लंबे समय से इमरान मसूद के सपा में जाने की चर्चा है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इमरान मसूद की मुलाकात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि इमरान मसूद समर्थकों से मशवरे के बाद सपा में जाने का निर्णय ले सकते हैं।

advertisement at ghamasaana