ब्रेकिंग : कांग्रेस ने पितृ पक्ष के कारण टाल दी प्रतिज्ञा यात्रा, अब नवरात्र में होगी

लखनऊ। प्रदेश के जिलों में प्रस्तावित कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को फिलहाल टाल दिया गया है। इसकी विजय पितृपक्ष को बताया गया है। अब प्रतिज्ञा यात्राओं का आयोजन नवरात्र में किया जाएगा।

दरअसल, विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस भाजपा और भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी की रणनीति के तहत सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में प्रतिज्ञा यात्राओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था।

इन यात्राओं में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की प्रतिज्ञा लेने के साथ ही पार्टी को और मजबूत रहने का संकल्प दिलाना था। बताया जाता है कि कुछ रणनीतिकारों ने इस आयोजन के लिए पितृपक्ष के समय को सही नहीं माना। इसलिए अब इसका समय परिवर्तन किया गया है।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से आयोजन संबंधी परिवर्तन के बारे में सभी जिला मुख्यालय को सूचित किया जा रहा है। इसके साथ ही बदले समय के अनुरूप आयोजनों की तैयारी में जुटने को कहा गया है।

advertisement at ghamasaana