सरदार पटेल पर प्रतिक्रिया को लेकर विवाद, कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई जिसमें कश्मीर मुद्दे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीतियों पर बात हुई। समिति के स्थायी सदस्य और जम्मू कश्मीर से कांग्रेस नेता तारिक हामिद कर्रा ने कथित रूप से कहा कि कश्मीर को लेकर सरदार पटेल उदासीन थे और अगर पंडित नेहरू ने कोशिश नहीं की होती तो कश्मीर पाकिस्तान के कब्ज़े में होता।

इस बात को लेकर बीजेपी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस देश के लोकप्रिय नेताओं को विलेन के रूप में पेश कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्ल्लभ से कहा कि अगर कांग्रेस पटेल को विलेन के रूप में पेश करेगी तो कांग्रेस को एक्सपोज किया जाएगा। वो बोले, ‘अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल को गलत तरीके से एक विलेन में पेश किया जाएगा तो हम कांग्रेस को एक्सपोज भी करेंगे।

advertisement at ghamasaana