फिर डराने लगा कोरोना, नोएड के तीन और स्कूलों में 15 बच्चे संक्रमित मिले, ऑफलाइन पढ़ाई बंद

corona alert declared in five states

नोएडा। देश में कोरोना से प्रतिबंध हटे अभी महीना भी नहीं पूरा हुआ है कि एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। नोएडा के तीन निजी स्कूलों में 15 बच्चे और तीन टीचर संक्रमित मिले है। इससे स्कूल सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने लोगों से अपील कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा है। वहीं इन स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। यहां अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।

स्कूलों में कोरोना संक्रमितों के मिलने से लोगों में दहशत फैलने लगी है। बता दे कि 11 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर 40 के खेतान पब्लिक स्कूल में एक साथ कोरोना के 13 मामले सामने आए थे, जिसमें बच्चों के साथ तीन शिक्षक भी संक्रमित थे। इतने सारे मामलों को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है।  वहीं इस स्कूल की सभी कक्षाओं को 18 अप्रैल तक ऑनलाइन करने का आदेश जारी कर दिया है। इस तरह अबतक जिले में कुल 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमित मिले है। 

इसके बाद अब सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी गई है। इतना ही नहीं स्कूल खुलने से पहले सभी स्टूडेंट को एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट भी लानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही स्कूल में एंट्री मिलेगी। स्कूल प्रबंधन की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है कि अगर किसी भी बच्चे में लक्षण दिखे तो तत्काल टेस्ट कराएं। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है। 

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग और सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । स्कूल में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। वहीं, बच्चों के पेरेंट्स को भी जांच कराने व बच्चे कहां कहां गए है, उनकी हिस्ट्री ली जा रही है। ताकि संक्रमण कीदर को रोका जा सके।

advertisement at ghamasaana