कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 को सुनाई फांसी की सजा

court

बिजनौर। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई। इनमें यूपी के 8 दोषी हैं, जिन्हें कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इन 8 दोषियों में 5 आजमगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि एक-एक दोषी मेरठ, बिजनौर और बुलंदशहर का रहने वाला है। कोर्ट ने इस मामले में 49 दोषियों में से 38 को फांसी की सुना सुनाई है। जबकि 11 को उम्र कैद दी है। इसे भारत के इतिहास की सबसे बड़ी सजा है।

तनवीर की कुंडली खंगाल रही पुलिस और खुफिया विंग
साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में कोर्ट ने जिन 32 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है उनमें एक बिजनौर के पठानपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बिजनौर के नजीबाबाद शहर में पठानपुरा एक मोहल्ला है यही के रहने वाले तनवीर को भी फांसी की सजा सुनाई गई है जिसकी कुंडली खंगालने के लिए पुलिस और खुफिया विंग जुटी हुई है। उसका परिवार के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस तनवीर के परिवार तक नहीं पहुंच पाई है नहीं उसका कोई रिकॉर्ड अभी तक मिला है।

advertisement at ghamasaana