
सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पवित्र गंगाजल से अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सहारनपुर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर आदि में भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्रए दूध, दही, शहद आदि अर्पित किए।
मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भगवान भगवान शिव से सुख शांति एवं धन धान्य की मन्नत मांगी सुबह के समय महानगर में हुई हल्की बरसात में भी भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ कावड़ रूट पर धीरे.धीरे शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है।
बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब रात 12 बजे से ही उमड़ रहा है। लाइन में लगकर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर रहे है़।