एटा में सांपों का आतंक, 12 लोगों को डसा किशोरी की मौत से मचा कोहराम

etah news

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में इन दिनों धान की फसल की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। खेतों में फसल काट रहे किसानों और मजदूरों के लिए अब नया खतरा उभर कर सामने आया है सांपों का आतंक। बीते 24 घंटे में जिले में 12 लोगों को सांप ने डस लिया, जिनमें एक किशोरी की मौत हो गई।

थाना जैथरा के गांव नगला जवाहर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बहन लवली गुरुवार को खेत पर काम कर रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया।
परिजन पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इन 11 लोगों को भी सांप ने डसा

सांप के डसने की घटनाएं जिले के अलग-अलग इलाकों में सामने आई हैं।
इन लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है —

  • राहुल निवासी नगला प्रताप (थाना बागवाला)
  • धर्मेंद्र निवासी निधौली खुर्द
  • आर्यन निवासी मंडी समिति (कोतवाली नगर)
  • अंकित शर्मा निवासी अवागढ़
  • धीरेंद्र प्रताप निवासी मुजफ्फरपुर हिरौंदी (थाना मलावन)
  • ज्योति निवासी नगला बुला (थाना पिलुआ)
  • बलवीर निवासी उद्दनपुर
  • मोहित निवासी खेरिया खुर्द
  • उवैद निवासी घोड़िया कलां (थाना कोतवाली देहात)
  • गिरजा निवासी मिलिक (फिरोजाबाद)
  • हरिप्रसाद निवासी पिलखुनी (थाना सिढ़पुरा, जिला कासगंज)

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

डॉक्टर की सलाह: झाड़-फूंक नहीं, तुरंत इलाज कराएं

मेडिकल कॉलेज एटा के सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि सांप के काटने पर घबराना नहीं चाहिए
उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी —

  • जहां सांप ने काटा है, उस हिस्से को साफ पानी से धो लें
  • ब्लेड से चीरा न लगाएं और कसकर न बांधें
  • मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज लेकर जाएं।
  • झाड़-फूंक या देरी करने से मरीज की जान को खतरा हो सकता है।
advertisement at ghamasaana