नई दिल्ली। ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स की जब्ती के केस में अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ ही मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) भी गिरफ्तार हुई थीं।
ऐसे में अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।
NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में ड्रग पिल छिपाई गई है।

