बभनान और मोतीगंज चीनी मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ

suger mill

गोडा। बभनान और मोतीगंज की चीनी मिलों का मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर दो दिवसीय अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन भी किया गया।

बभनान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ अजय द्विवेदी, जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव व पंडित मनोज कौशिक ने पूजन कराया और नारियल फोड़ कर डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश सिंह, श्रम अधिकारी केपी सिंह, डॉ सुरेंद्र पांडेय, विवेक तिवारी मौजूद रहे। बजाज चीनी मिल कुंदुरुखी यूनिट में पेराई सत्र 2021.22 का शुभारंभ विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अवधधाम से आए आचार्य पंडित अनिल तिवारी, आचार्य रमाकांत शास्त्री ने कराया।

कार्यक्रम में इकाई प्रमुख जीवी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र सिंह ने डोगे मे गन्ना डालकर वा नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। डोंगे में गन्ना डालने से एक दिन पूर्व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। चीनी मिल कुन्दरखी यूनिट हेड जीवी सिंह ने बताया कि मिल क्षेत्र के अर्जुनपुरवा गांव के किसान निरंजन के बैलों व बैलगाड़ी चढ़वाकर माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्र वा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
महाप्रबंधक उत्पादन आरके सिंघल, महाप्रबंधक यांत्रिकी पीके पांडे, जोनल हेड एचआर अखिलेश्वर उपाध्याय, सुरक्षा प्रबंधक जे एन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्रवण पांडे, आरपी शाही आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana