सहारनपुर । दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि मुस्लिम बुजदिली का रास्ता छोड़े और समझदारी से हालात का मुकाबला करें, साथ ही दुनिया के सामने मजहब.ए.इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें।
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने देश के वर्तमान हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसलमान अपने गुनाहों से तौबा करें और अपनी जिदंगी में इस्लामी तालीम को अपना कर उसी के मुताबिक जिंदगी गुजारने का काम करें। साथ ही देश और दुनिया के सामने इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें। ताकि उनके दिमाग में इस्लाम और मुसमलानों को लेकर जो गंदगी भरी हुई है वो साफ हो सके।
मोहतमिम ने कहा कि हम अमनो अमान के मुहाफिज हिफाजत करने वाले हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा वक्त आए कि जानए मालए इज्जत व आबरु पर कोई हमला करने लगे तो ऐस में केवल छतों पर चढ़कर नारा बुलंद न करें बल्कि अल्लाह ने जितनी ताकत दी है उसके साथ मुकाबला करें। कहा कि मौत जरुर आएगी। दिलों में बुजदिली और कमजोरी बिठाकर स्वयं को दूसरों के हवाले कर देना यह इनाम वालों की शान नहीं है।
उन्होंने मौजूदा देश के हालत के साथ साथ नेताओं की खामोशी पर भी गहरी चिंता जताई है। कहा कि यह खामोशी देश के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

