रक्षा मंत्री राजनाथ ने पाक को धूल चटाने वाले योद्धा की मां के पैर छुए

नई दिल्ली। 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर जीत की 50वीं वर्षगांठ से पहले आज नई दिल्ली में विजय पर्व समाधान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।

इस युद्ध में अपना अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले और परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह की पत्नी धन्नों देवी भी शामिल हुईं। कर्नल होशियार सिंह के प्रति सम्मान दिखाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धन्नो देवी के पैर छुए।इस समारोह को लेकर राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘बांग्लादेशी मुक्तिजोधाओं और 1971 के युद्ध में अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले भारत के वीरों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की।

भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने बहादुर संघर्ष में साहसी मुक्तिजोधाओं के साथ मिलकर काम किया।’ बता दें कि कर्नल होशियार सिंह ने 1971 के युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश बना, जिसे पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। इस युद्ध में पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण करते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली थी।

advertisement at ghamasaana