Dehradun News युवाओं को प्रोत्‍साहित कर उद्यमी बनाने पर जोर

dehradun news

देहरादून। स्‍वदेशी को बढ़ावा देकर भारत को विकसित और समृद्ध राष्‍ट्र बनाया जा सकता है। इसके लिए युवाओं को आगे आकर स्‍वरोजगार अपनाने पर ध्‍यान देना होगा। वर्तमान में विश्‍व में बड़े बदलाव आ रहे हैं। भारत एक बड़ा बाजार भी है। तकनीकी के इस युग में नई औद्योगिक क्रांति भारतीय युवाओं के लिए अनेक अवसर पैदा कर रही है। यह बातें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश ने कही।

वह गुरुवार को टर्नर रोड स्थित अशोका रिसॉर्ट में आयोजित उद्यमियों के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में बतौर मुख्‍य वक्‍ता संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत में हजारों वर्षों से पारिवारिक धंधों के रूप में लघु उद्योग घर-घर में होते थे। हमारे गांवों की व्‍यवस्‍था ऐसी थी कि करीब 90 प्रतिशत आवश्‍यकताओं का सामान गांवों में ही उपलब्‍ध हो जाता था, लेकिन अंग्रेजों ने इस व्‍यवस्‍था को छिन्‍न-भिन्‍न कर दिया।

जिसका परिणाम यह हुआ कि गांवों में छोटे उद्योग बंद होते गए और ग्रामीण बेरोजगार होकर पलायन करने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती छोटे उद्योगों को एकजुट कर भारत को विकसित बनाने के उद्देश्‍य से स्‍वदेशी को बढ़ावा देकर बेरोजगारी और पलायन की समस्‍या को खत्‍म करने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में संगठन के देशभर में 57 हजार सदस्य हैं।

मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्‍द्र ने कहा कि पहाड़ों का संरक्षक करते हुए छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। विशेषकर धार्मिक उत्‍पादों पर ध्‍यान देना होगा। कहा कि केवल हरिद्वार में कांवड़ की बात करें तो यह अकेला ही 100 करोड़ से अधिक का कारोबार है। इसी तरह सनातनी लोग फूल, प्रसाद, माला, धूप, दीपक जैसे उत्पाद भी बनाने पर ध्यान दें। उद्योगों के साथ ही पर्यावरण का ध्यान रखना होगा। संगठन के संरक्षक कैलाश मैलाना ने भी विचार रखे। इस दौरान धराली आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई।

डाॅ. बिजय सिंह तोमर अध्‍यक्ष, रोहित भाटिया महामंत्री बने
देहरादून। संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डाॅ. बिजय सिंह तोमर को पुन: प्रांत अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है, जबकि रोहित भाटिया को महामंत्री का दायित्‍व सौंपा गया। इनके अलावा राजीव गोयल को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष व प्रदीप खंडूरी, अमित त्‍यागी, दीपक गोयल और ज्ञान प्रकाश पैन्‍यूली को उपाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। कोषाध्‍यक्ष का दायित्‍व संजय गुप्‍ता को दिया गया है।

इसके अलावा देहरादून ग्रामीण जिलाध्‍यक्ष रविन्‍द्र भट्ट और महामंत्री की जिम्‍मेदारी उमेश कुमार को दी गई। संगठन के प्रांत अध्‍यक्ष डाॅ. बिजय सिंह तोमर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश में युवाओं को प्रोत्‍साहित कर छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आए। इससे पहाड़ से पलायन रुकने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था राहुल देव ढंड ने की।

तनु प्रदेश महिला अध्‍यक्ष, निष्‍ठा महामंत्री
इसके अलावा प्रदेश महिला ईकाई की भी घोषणा की गई। जिसमें प्रदेश महिला अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी तनु जायसवाल, महामंत्री निष्‍ठा ढंड, संयुक्‍त महामंत्री की जिम्‍मेदारी मेघा गर्ग को दी गई। उपाध्‍यक्ष का दायित्‍व अनुराधा शर्मा को सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों ने महिला उद्यमियों को सशक्‍त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा शर्मा और राजेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
उद्यमी कर्नल रुपकुमार शर्मा, प्रदीप खंडूरी, कमलजीत शर्मा, रविन्‍द्र भटट, अश्‍वनी, मयंक गर्ग, कल्‍पना पांडे, हरदीप रावत, तेजवीर सिंह, एमएस खरोला, शिल्‍पा भटट, कुलदीप सिंह पुंडीर, राजकुमार दक्ष, पदम शर्मा, दीपक कुमार गोयल, दिव्‍यांश पैन्‍यूली, प्रवीन शर्मा, अमित गर्ग, अनिल पुंडीर, पीयूश, कर्नल नवीन डबराल, कर्नल वीपी सिंह, मुकुल, उपेन्‍द्र कुमार, मीनाक्षी, मयंक भारद्वाज, मधुसुधन बलूनी, प्रमिला बलूनी, प्रकाश भटट, एएसनेगी, गजेंद्र सिंह, अक्षय गोयल, ब्रिजेश चौहान, मनमोहन भारद्वाज, मानस गर्ग, रमेश सल्‍ल, धर्मेद्र, कुनाल मेहता, भारत कोहली, शब्‍दावली, गोपेन्‍द्र, गौरव सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज पुंडीर, रूपा प्रजापति, मुकेश गुप्‍ता, अनुज गर्ग, अनिल कुमार गुप्‍ता, संजीव गुप्‍ता, अमित चावला, विवेक शर्मा, नवीन कुमार, सुशील कुमार सिंह, रितू ठाकुर, पीएन यादव, सुप्रिया सरकार, प्रशांत, निखिल गोयल, विनय शर्मा, सुरजीत भुल्‍लर, रिषभ अग्रवाल, मनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana