आगरा में कहर बरपा रहा डेंगू, 11 नए मरीज मिले

dengue

आगरा । डेंगू का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिनाहट क्षेत्र में डेंगू और बुखार से अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। वहीं प्रशासन इस पर कारगर कदम उठाने के बजाय मौतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। उसके अनुसार अभी तक बुखार से कुल तीन मौतें ही हुई हैं ।

आगरा में बुधवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। जिससे यहां डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 500 के करीब हो गई है । आंकड़ों के लिहाज से पिछले 10 साल में यह सबसे अधिक संख्या है । सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया ऑडिट में दो मरीजों की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। एक मरीज की सितंबर में मौत हुई थी। अब तक तीन मरीज की मौत डेंगू से हुई है।

advertisement at ghamasaana