कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मखदूमपुर गंगा घाट पर भारी संख्या में लोगों ने पिंडदान किए और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान भी किया। श्रद्धालुओं ने आधी रात से ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान गुरुवार की आधी रात से ही प्रारंभ कर दिया। वहीं, बूढ़ी गंगा पर लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दीपदान व पिंडदान किए।

इस बार जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर गंगा घाट पर मेला आयोजित नहीं किया गया। परंतु गुरुवार को में गंगा तट मेले जैसा ही नजारा देखने को मिली। हजारों की संख्या में लोग गंगा घाट पर मौजूद थे। हालांकि लोग रात्रि में नहीं रूक रहे थे और दीपदान कर वापस अपने घरों को लौट रहे थे। दीपदान करते हुए अपने दिव्यंगत स्वजनों को याद कर लोगों की आंखों में आंसू भर आ रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला पंचायत द्वारा गंगा घाट पर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी तथा गहरे पानी की भी बैरिकेङ्क्षडग कर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। पुलिस गंगा घाट पर गश्त करती रही।

गंगा घाट मखदूमपुर गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर है। परंतु श्रद्धालुओं के लिए यह दूरी तय करना किसी भी खतरे से खाली नहीं था। लोग केवल ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ही गंगा घाट तक पहुंच पा रहे थे। रास्ते में कीचड़ व पानी भरा होने के कारण कई बाइक सवार नीचे गिर गए। अव्यवस्थाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नही हुई और परेशानियों को झेलते हुए गंगा घाट पर पहुंचने का क्रम जारी रहा।

advertisement at ghamasaana