भारत के सबसे लंबे पुरुष माने जाने वाले 8 फीट 2 इंच कद के धर्मेंद्र सिंह सपा में हुए शामिल

लखनऊ। भारत के सबसे लंबे पुरुष माने जाने वाले 8 फीट 2 इंच कद के धर्मेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। सपा ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए सिंह पार्टी में शामिल हुए। “

46 वर्षीय सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उनकी लम्बाई के चर्चे हर जगह रहे हैं। कुछ सियासी दलों ने तो पिछले चुनाव में भी उनसे प्रचार करवाने का प्रयास किया था। अब तो वह सीधे तौर पर सपा में ही शामिल हो गए हैं।

युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए सपा चुनाव प्रचार में उनको उतारने का प्रयास करेगी।

advertisement at ghamasaana