देहरादून l भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ने उद्योगों में युवाओं को रोजगार देने और उन्हें स्किल बनाने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया।
टर्नर रोड स्थित अशोका रिजॉर्ट में आयोजित गोष्ठी में वक्ता नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम के नोडल अधिकारी अनिल पुंडीर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 30 से अधिक कर्मचारियों वाले उद्योगों में अप्रेंटिस कराना अनिवार्य है। अप्रेंटिस के दौरान युवाओं के भत्ते के रूप में स्टाइपेंड भी दिया जाता है। अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को मिलने वाला प्रमाण पत्र देश-विदेश में नौकरी के लिए मान्य होता है।
अध्यक्षता करते हुए लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल ढंड ने कहा कि उनकी ओर से लगातार उद्योग हित में प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकोष्ठ राज्य में सरकार और उद्योगों के बीच पुल की तरह काम कर रहा है। उद्यमियों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान कराने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
गोष्ठी में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मधुसूदन बलूनी, देहराखास इंडस्ट्रियल एरिया के प्रेसिडेंट राकेश मल्होत्रा, राजेश शर्मा, वरुण दंड, विकास उनियाल आदि मौजूद रहे।

