बागपत। खैला के जंगल में हिस्ट्रीशीटर कविंद्र उर्फ बिट्टू और उसके साले की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई । परिजनों का आरोप है साथियों ने ही घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। वही एक आरोपी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।आईजी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
खैला.मंसूरपुर के जंगल में एक नलकूप के पास दो युवकों के शव गोली लगे करीब 15 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। इनमें से एक युवक के पास से बंद मोबाइल मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर दोनों युवकों के शव को कब्जे में लिया। उनकी हिस्ट्रीशीटर कविंद्र उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम मंसूरपुर व उसके साले कुलदीप निवासी ग्राम नवीपुर गाज़ियाबाद के रूप में शिनाख्त हुई। वहीं खैला गांव के एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। पुलिस को उसके छर्रे लगे मिले।
पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप चौधरी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को गोली लगने की जानकारी दी है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दिया है। वह व्यक्ति कविंद्र का साथी था। कविंद्र व कुलदीप को घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएग

