रविवार को आधी रात के बाद हिली धरती, भूकंप से लोगों में दहशत

panic among people due to earthquake

मेरठ। रविवार रात करीब 1.17 बजे जब सभी लोग गहरी नीद मंे थे तभी अचानक धरती हिलने लगी। हालांकि अधिकतर लोगों में तो पता ही नहीं चला कि भूकंप आया, लेकिन जो जाग रहे थे उनमें दहशत फैल गई। कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें रात में भूकंप आने का पता चला। रात करीब 1.17 बजे होंगे तभी अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर उस समय जाग रहे लोग घबरा गए। कुछ लोग भीषण ठंड के बावजूद भी घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना अभी नहीं मिली है। इसके बावजूद सुबह हर जगह इसी की चर्चा रही है।

advertisement at ghamasaana