दिल्ली में चुनावों का ऐलान, पांच फरवरी को होगा मतदान, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rajya Sabha Election 2026

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में चुनाव एक चरण में होगा। दिल्ली में मतदान पांच फरवरी को होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।

इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली के लोग पूरे दिल के साथ मतदान करेंगे। राजीव कुमार ने ईवीएम से जुड़े अधिकतर सवालों के जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि हर सवाल का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप निराधार है। ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता है।

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली में पिछले चुनाव में आप को 62 सीटें मिलीं थी। वहीं भाजपा केवल आठ सीट ही जीत पाई थी, जबकि कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुला था।

advertisement at ghamasaana