ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी : हार्दिक पांड्या संग रिश्ते को बताया सिर्फ बातचीत का फेज

hardik

नई दिल्ली : लंबे समय बाद एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ पर किए गए खुलासे को लेकर। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने पहली बार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जुड़ी अफवाहों और अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

हार्दिक संग रिश्ते पर ईशा का बयान

साल 2018 में ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या के बीच नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि अब अभिनेत्री ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि दोनों ने कभी भी “डायरेक्ट डेटिंग” नहीं की।

ईशा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा,
“हां, कुछ समय के लिए हम बात कर रहे थे। हम एक या दो बार मिले, लेकिन इसे डेटिंग नहीं कहा जा सकता। ये बस बातचीत का एक फेज था जो कुछ महीनों में खत्म हो गया।”

कपल बनने की संभावना पर क्या बोलीं ईशा?

जब ईशा से पूछा गया कि क्या वो और हार्दिक कपल बन सकते थे, तो उन्होंने जवाब दिया:
“शायद ऐसा हो सकता था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह तय था। उस वक्त हार्दिक पहले से ही कई विवादों का सामना कर रहे थे और तब तक हमारी बातचीत भी खत्म हो चुकी थी।”

‘कॉफी विद करण’ विवाद और ईशा की प्रतिक्रिया

ईशा ने उस समय का भी जिक्र किया जब हार्दिक पांड्या, क्रिकेटर केएल राहुल के साथ ‘कॉफी विद करण’ शो में आए थे और कुछ विवादित टिप्पणियों के चलते ट्रोल हो गए थे। ईशा ने कहा,
“तब तक मैं मोटी चमड़ी वाली हो चुकी थी। जब वो एपिसोड आया, तब तक हमारी बात बंद हो चुकी थी। अगर मैं उस समय कुछ कहती भी, तो उसका कोई मतलब नहीं होता।”

ईशा को पसंद है सादगीभरी जिंदगी

फिल्म ‘रुस्तम’ फेम ईशा ने कहा कि उन्हें लाइमलाइट से दूर सादा जीवन ज्यादा पसंद है।
“मुझे घर जाकर मां की डांट खाना और आम जिंदगी जीना अच्छा लगता है। काम और कैमरा अपनी जगह हैं, लेकिन पर्सनल स्पेस मेरे लिए अहम है।”

हार्दिक के खिलाफ नहीं बोलीं कुछ भी नकारात्मक

ईशा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और हार्दिक के बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ था।
“हम दोनों अलग किस्म के इंसान थे। न उसमें कोई कमी थी, न मुझमें। लेकिन एक-दो महीनों में हमें समझ आ गया कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।”

कैसे शुरू हुई थी दोस्ती

खबरों की मानें तो 2018 में एक पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद कुछ समय तक बातचीत का सिलसिला चला। हालांकि यह रिश्ता शुरुआत से ही ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।
कॉफी विद करण एपिसोड के बाद, ईशा ने महिलाओं को लेकर हार्दिक की टिप्पणियों की आलोचना भी की थी।

advertisement at ghamasaana