देहरादून। ऋषिकेश के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर मार्ग स्थित रखवाल गांव में एक पूर्व सैनिक लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर, इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना की सूचना लगते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची घटना के कारणों जांच में जुटी है।
रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान ब्रजी कृषाली (58 वर्ष) निवासी रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी और कुसुम कृषाली (55 वर्ष) रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी के रूप में हुई है। अभी फिलहाल पति पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

