बागपत। बामनौली गांव के जंगल में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे किसान की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।
बामनौली गांव का रहने वाला किसान रामवीर (65) पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की शाम आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत में गया था। जिसकी रात में चार गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
उधर मृतक के परिवार वालो ने अज्ञात लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का शक जताया। किसान की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले थाना प्रभारी भुरेन्द्र सिंह का कहना है कि किसान की हत्या के मामले में कई बिन्दुओ पर जांच की जा रही है।

