शामली : दो बच्चों की हत्या कर पिता ने फांसी लगाई, पत्नी के साथ हुआ था विवाद

शामली। ‌झिंझाना क्षेत्र में एक बाग में नलकूप पर दो मासूम बच्चों की हत्या कर पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मजदूरी करता था और कुड़ाना गांव का रहने वाला था। 29 नवंबर को वह पत्नी से झगड़े के बाद बच्चों को लेकर घर से निकल गया था।

कुड़ाना गांव निवासी करीब 38 वर्षीय सवित पुत्र राजवीर मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व छपरौली की रहने वाल युवती से हुई थी। इसके बाद पत्नी ने एक पुत्र लक्ष्य व पुत्री लक्षी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि 29 नवंबर सवित का पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह करीब 7 वर्षीय पुत्र और करीब 5 वर्षीय पुत्री को लेकर घर से निकल गया था।

पड़ोसियों ने बताया कि अगले दिन उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। शनिवार को झिंझाना क्षेत्र के एक बाग में नलकूप में सवित का शव फांसी पर लटका मिला। ‌जबकि दोनों बच्चों के शव भी पास ही पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

माना जा रहा है कि सवित ने गला दबाकर पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे पुलिस ने उनकी एएसपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

advertisement at ghamasaana