बस्ती- ट्रक की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत

basti father and son dies

बस्ती। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

इमलिया धीस थाना पैकोलिया निवासी राम ललित मिश्र अपने पुत्र सतीश चंद्र मिश्र के साथ किसी काम से बस्ती आए हुए थे। वहां से लौटते समय जब वह बड़े वन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे बस्ती कोतवाल शिवाकांत मिश्रा व यातायात प्रभारी कामेश्वर सिंह ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है । इसके बाद मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana