बिजनौर में भीषण हादसा, बस और कार की टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौत

बिजनौर। नजीबाबाद में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। हरिद्वार से फर्रुखाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

घटना मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर के पास सुबह करीब चार बजे हुई। बरेली डिपो की बस से सामने से आ रही इको कार टकरा गई। कार में आठ श्रद्धालु सवार थे। सभी हरिद्वार से राजेपुर फर्रुखाबाद जा रहे थे। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें चार श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों में केवल एक श्रद्धालु बोलने की स्थिति में था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया मृतकों में कौन कौन शामिल हैं परिजनों के आने के बाद पता चलेगा। कार में फर्रुखाबाद के गांव राजेपुर निवासी पवन पुत्र शिवनंदन, धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल, विपिन पुत्र रामपाल, सुमित पुत्र रामअवतार, मनजीत पुत्र रमेश, रोहित पुत्र खेमकरण, सच्चिदानंद पुत्र महेश्वरसवार थे। मंडावली पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया है।

advertisement at ghamasaana