मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, सेना की गाड़ी से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Fierce accident in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। दिल्ली दून हाईवे पर पुरकाजी के पास सेना की गाड़ी से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा होते ही मोटरसाइकिल में भी आग लग गई।

बृहस्पतिवार सुबह पुरकाजी कस्बे के पास .दून हाईवे सेना की गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। दोनों दोस्त दिल्ली के जहांगीर पुरी के रहने वाले थे। दोनों दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली निवासी अमित और सोनू की बाइक पीछे से सेना के वाहन में टकरा गई। दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

advertisement at ghamasaana