नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
रॉयल्स ने मैच में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा के विकेट लिए और सिर्फ एक रन दिया।
आईपीएल ने कहा कि राजस्थान के कप्तान सैमसन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना किया गया है। इससे पहले भी आईपीएल के पिछले संस्कारणों में टीमों के कप्तान इस तरह के जुर्माने की सजा पा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ टीमें धीमी गति से ओवर करती रही हैं।

