मुंबई में 20 मंजिला भवन मे लगी आग, सात लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई के ताड़देव (Tardeo) में शनिवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर भाटिया अस्पताल (Bhatia hospital) के पास स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग (Kamala building) में आग लग गई। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पांच एंबुलेस की व्‍यवस्‍था की गई है।

आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्‍यादा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है। इस मामले में अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर लगी थी और धीरे-धीरे ये फैलती चली गई। ये लेवल 3 की आग बतायी गई थी।

advertisement at ghamasaana