जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में भाषण देने के दौरान एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। जिससे आबे जमीन पर गिर पड़े। इस बीच उन्हें सीवियर कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत.जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुकए उन्होंने अभी.अभी जापान.भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जापानए भारत और दुनिया के लिए दुखद दिन है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि जापान, भारत, दुनिया और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुखद दिन है।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।
