टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री रविवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा मुंबई के पास पालघर में हुई है। उस समय कार में चार लोग सवार थे। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि साइरस मिस्त्री रविवार को मार्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार जब महाराष्ट्र के पालघर के पास पहुंची तो डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना मे ंसाइरस मिस्त्री की मौत हो गई। इस कार में उनके अलावा चार लोग और सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हैं। साइरस मिस़्त्री की मौत उनके परिवार में कोहराम मच गया है।