नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के जरिये लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को 30 नवंबर के बाद बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
पांडेय ने बताया कि कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों
इस योजना का लाभ दिया जा रहा था। केंद्र ने कोरोना के दौरान योजना का मार्च 2020 में एलान किया था। शुरुआत में योजना को अप्रैल-जून 2020 के लिए लॉन्च किया था। बाद में 30 नवंबर, 2021 तक बढ़ाया गया था।
योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अनाज दिया जाता है। यूपी सरकार द्वारा मार्च 2022 तक मुफ्त राशन देने की योजना के सवाल पर खाद्य सचिव ने कहा कि उन्हें खुशी होगी यदि अन्य राज्य भी इसका अनुसरण करें और अपने स्तर पर इस योजना को चलाएं।

