बागपत में महोत्सव पंडाल में गणेश प्रतिमा से बेशकीमती माला चोरी

bagpat crime news

बागपत। शहर के बड़ा बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमा से चोरों ने 11 हजार रुपये की माला चोरी कर ली। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। चोरी की घटना पर कार्यक्रम आयोजकों ने आक्रोश जताया और पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

गणेश महोत्सव के आयोजक संजय वर्माए सुजीत लखेरा ने बताया कि बड़ा बाजार में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर सोमवार देर रात श्रद्धालु घर चले गए। जबकि कुछ श्रद्धालु पांडाल में ही रखवाली के लिए सो गये। आरोप लगाया कि देर रात करीब ढाई बजे दो चोर पांडाल के पास पहुंचे। जो पांडाल के पीछे वाला पर्दा खोलकर अंदर घुसे और गणेश प्रतिमा से 11 हजार रुपये की माला और दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर लिये। चोरी की पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।

गणेश महोत्सव के पांडाल में चोरी करने पहुंचे चोरों को एक कुत्ता भोकने लगा। जिस पर एक बार चोर भाग गएए लेकिन बाद में फिर वापस आ गए और चोरी की।

बताया गया कि गणेश महोत्सव के पांडाल में सुरक्षा के लिए कई युवकों को रात में जिम्मेदारी दी गई थीए जो रात में सो गये। उधर कुत्ते के काफी देर भोंकने के बाद भी युवकों की नींद नहीं टूटी। जिस पर आयोजकों ने युवकों को फटकार भी लगाई।

advertisement at ghamasaana