गाजियाबाद : 29.16 लाख मतदाताओं के हाथ में पांच सीटों के 52 प्रत्याशियों का भाग्य

गाजियाबाद। जिले के 29.16 लाख मतदाता बृहस्पतिवार को पांच विधायकों को चुनने के साथ-साथ प्रदेश में सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे। इस बार पांच विधानसभा सीटों पर 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए जिले में 794 मतदान केंद्रों पर 3383 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। करीब 25 दिन तक चले चुनावी शोर के थमने के बाद अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है।
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पड़ेंगे वोट

issues missing from election


बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से बूथों पर मतदान होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। इन बूथों पर जिले के 2916495 मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाता साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 10 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।

यह प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

गाजियाबाद विधानसभा सीट: कुल 14 प्रत्याशी
अतुल गर्ग (भाजपा)
केके शुक्ला (बसपा)
विशाल वर्मा (सपा-रालोद गठबंधन)
सुशांत गोयल (कांग्रेस)
निमित यादव (आप)
नरेश कुमार (राष्ट्रीय समाज पक्ष)
प्रदीप कुमार पाठक (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी)
राकेश सूरी (राइट टू रिकॉल पार्टी)
अमित शर्मा (निर्दलीय)
आशुतोष गुप्ता (निर्दलीय)
पिंटू सिंह (निर्दलीय)
रजनीश कुमार ठाकुर (निर्दलीय)
रानी देवश्री (निर्दलीय)
सुधीर कुमार (निर्दलीय)

साहिबाबाद विधानसभा सीट : कुल 11 प्रत्याशी
सुनील शर्मा (भाजपा)
अमरपाल शर्मा (सपा-रालोद गठबंधन)
अजित कुमार पाल (बसपा)
संगीता त्यागी (कांग्रेस)
छवि यादव (आप)
अनीमा ओझा (राइट टू रिकॉल पार्टी)
भूपेंद्र नाथ (जन अधिकारी पार्टी)
मनमोहन झा (आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन)
सुजीत तिवारी (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी)
गीताजंलि (निर्दलीय)
विजय कुमार (निर्दलीय)

मुरादनगर विधानसभा सीट : कुल 10 प्रत्याशी
अजित पाल त्यागी (भाजपा)
अयूब खां (बसपा)
बिजेंद्र यादव (कांग्रेस)
सुरेंद्र कुमार मुन्नी (राष्ट्रीय लोकदल)
महेश त्यागी (आप)
प्रेरणा सोलंकी (न्याय पार्टी)
मनोज कुमार शर्मा (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी)
राजकुमार त्यागी (विजय भारत पार्टी)
प्रभात कुमार शर्मा (निर्दलीय)
ललित मोहन त्यागी (निर्दलीय)

मोदीनगर विधानसभा सीट: कुल 7 प्रत्याशी
डा. मंजू शिवाच (भाजपा)
डा. पूनम गर्ग (बसपा)
नीरज कुमारी (कांग्रेस)
सुदेश शर्मा (रालोद-सपा गठबंधन)
हरिंद्र शर्मा (आप)
विजय (बहुजन मुक्ति पार्टी)
अनिल (निर्दलीय)

लोनी विधानसभा सीट : कुल 10 प्रत्याशी
नंदकिशोर गुर्जर (भाजपा)
आकिल (बसपा)
मदन भैया (सपा-रालोद गठबंधन)
यामीन (कांग्रेस)
डा. सचिन शर्मा (आप)
रंजीता धामा (निर्दलीय)
अमित कुमार (हिंदूस्थान निर्माण दल)
जय प्रकाश दूबे (सुभाषवादी पार्टी)
दिलशाद (निर्दलीय)
महताब (एआईएमआईएम)

advertisement at ghamasaana