
भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय तुरंत कीव छोड़ें
यूक्रेन पर रूस के हमले के छठवें दिन राजधानी कीव में आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है। यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एंबेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय एयरफोर्स एलर्ट मोड पर
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के अफसरों से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है।

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे का निधन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे का निधन हो गया है। नडेला के 26 साल के बेटे जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। माइक्रोसॉफ्ट से मिली जानकारी के मतुाबिक जेन का निधन सोमवार सुबह हुआ।

मार्च के पहले ही दिन करारा झटका, एलपीजी सिलिंडर 105 रुपये तक महंगा
1 मार्च से स्च्ळ के ग्राहकों को करारा झटका लगा है। दिल्ली और कोलकाता में 19 किलो के स्च्ळ कमर्शियल सिलेंडर के रेट में आज से 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं 5 किलो के सिलेंडर में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कहा जा रहा है कि 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ सकती है।

भारतपे के प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने दिया इस्तीफा
भारतपे के सह.संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशनीर में अपने इस्तीफे में जिक्र किया है कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। अशनीर का कहना है कि मुझे गर्व है कि यह कंपनी फिनटेक की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में एक है।

